Breaking News

राजधानी सेवा की बसों में भी मिलेगी दिव्यांगजनों को यात्रा की सुविधा: दयाशकर सिंह

• यात्री 16 दिसम्बर से वातानुकूलित बसों में 10 प्रतिशत कम किराया देकर कर सकेंगे यात्रा

• 28 फरवरी 2024 तक किराये में छूट का प्राविधान, वातानुकूलित सेवाओं को लाभप्रद बनाने में करेगा मदद

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि यात्रियों को परिवहन निगम द्वारा संचालित वातानुकूलित बसों में भी शीतकाल के दौरान 10 प्रतिशत कम किराया देकर यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

👉IIIT के दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति ने मेधावियों को दिए मेडल, कहा- 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

उन्होंने कहा कि शीतकाल प्रारम्भ होने पर वातानुकूलित सेवाओं में यात्रियों की कम आवागमन को देखते हुए वातानुकूलित बसों का किराया कम किया जा रहा है। 16 दिसम्बर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक किराये में स्पेशल विन्टर डिस्काउंट के रूप में छूट प्रदान की गयी है।

राजधानी सेवा की बसों में भी मिलेगी दिव्यांगजनों को यात्रा की सुविधा: दयाशकर सिंह

परिवहन मंत्री ने बताया कि वातानुकूलित 3×2 बसों का किराया अब 1.47 प्रति किमी प्रति सीट होगा। इसी प्रकार वातानुकूलित 2×2 बसों का किराया 1.74 रूपया, वातानुकूलित शयनयान बसों का किराया 2.33 रूपये एवं वाल्बो (हाई एण्ड) का किराया 2.58 रूपये प्रति किमी प्रति सीट होगा।

उन्होंने कहा कि वातानुकूलित सेवाओं को लाभप्रद बनाये जाने के उद्देश्य से सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है। शीतकाल में ईंधन खपत में कमी आती है। साथ ही साथ लोड फैक्टर भी अधिक किराया होने की वजह से कम हो जाता है।

👉आसान नहीं होगी आकाश की सियासी पिच, मायावती ने लोकसभा 2024 के मद्देनजर खेला बड़ा राजनीतिक दांव

परिवहन मंत्री ने कहा कि संज्ञान में आया है कि दिव्यांगजनों को नई संचालित राजधानी सेवा में यात्रा सुविधा अनुमन्य नहीं है। उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजधानी सेवा की बसों में भी यात्रा सुविधा उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि राजधानी सेवा की बसों का किराया अब सामान्य बसों के समतुल्य कर दिया गया है। इसलिए राजधानी सेवा की बसों में भी साधारण बसों की भांति दिव्यांगजनों को परिवहन सुविधा दी जाय।

About Samar Saleel

Check Also

सपा ने मिर्जापुर से भदोही सांसद रमेश बिंद को बनाया प्रत्याशी, राजेंद्र एस बिंद का कटा टिकट

मिर्जापुर: पिछले कई दिनों से लगाए जा रहे कयास पर आखिरकार विराम लग गया। समाजवादी पार्टी ...