Breaking News

सावन सोमवार के व्रत में करें इन चीजों का सेवन, महादेव को भी लगाएं भोग

सावन के महीने में भगवान शिव शंकर की आराधना की जाती है। इस पूरे महीने लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं, अनुष्ठान करते हैं और बहुत से लोग तो कावड़ यात्रा पर भी जाते हैं। पूजा अर्चना के साथ-साथ कई लोग सावन में पड़ने वाले सोमवार का व्रत भी रखते हैं। इस व्रत में ज्यादातर लोग फलाहार का सेवन करते हैं।

अगर आप भी इस बात व्रत रखने का सोच रहे हैं लेकिन आपको यह संशय है कि आप खाने में क्या खा सकते हैं तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन आप सोमवार के व्रत में कर सकते हैं। इन पकवानों के सेवन से आपको व्रत के दौरान भूख का एहसास नहीं होगा और आप पूरा दिन तरोताजा रहेंगे। यह सभी पकवान बनाने में भी काफी आसान हैं। ऐसे में आपको इसे तैयार करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कुट्टू के आटे की पूड़ी

कुट्टू के आटे से पूड़ी बनाना काफी आसान होता है। इसे आप आलू की सब्जी या दही के साथ खा सकती हैं। ये काफी कुरकुरी होती हैं, जिस वजह से इसका स्वाद और भी ज्यादा अच्छा लगता है।

साबूदाना खिचड़ी

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे साबूदाना की खिचड़ी खाने में पसंद न हो। आप अगर इसे बनाकर अपने बच्चों को भी खिलाएंगे, तो उनका पेट के साथ मन भी खुश हो जाएगा। ऐसे में बिना डरे इसे तैयार कर सकती हैं।

कुट्टू की पकौड़ी

बारिश का मौसम भी हो रहा है। ऐसे में व्रत वाले दिन आप कुट्टू की पकौड़ी भी तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान होता है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगती है।

कटलेट

आप चाहें तो या तो आलू के या फिर साबूदाना के कटलेट भी व्रत के लिए तैयार कर सकती हैँ। इसे फलाहारी हरी चटनी के साथ ही परोसें। चटनी के इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।

मखाने की खीर

अगर कुछ मीठा बनाने का सोच रही हैं तो मखाने की खीर एक बेहतर विकल्प है। इसका भोग आप महादेव को लगा सकती हैं। मखाने की खीर का भोग लगाना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में बिना सोचे मखाने की खीर बनाएं।

राजगिरा पराठा

राजगिरा के आटे से बने पराठे, जिसे दही या फलाहारी सब्जी के साथ खाया जा सकता है। ये काफी हेल्दी भी होता है। ऐसे में आप व्रत के दिन खाने के लिए राजगिरा का पराठा भी तैयार कर सकते हैं।

About News Desk (P)

Check Also

पैसा वसूल हैं भारत की ये जगहें, सितंबर के महीने में जाना रहेगा सबसे बेहतर

सितंबर के महीने में शरद ऋतु का आगमन होता है। शरद ऋतु गर्मियों के बाद ...