![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2019/12/l_-pawan1-1574424865.jpg)
पवन सिंह व मोनालिसा का ये वीडियो बहुत ज्यादा पुराना है, लेकिन आकस्मित बढती फैन फॉलोइंग के चलते ये वीडियो एक बार फिर चर्चा में आ गया है। भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म सरकार राज का गाना ‘केवड़िया के पाला सटा के’ यूट्यूब पर बहुत ज्यादा ज्यादा देखा जा रहा है। यहां देखें इस धमाकेदार गाने का वायरल हो रहा वीडियो-
बात करें फिल्म ‘सरकार राज’ की तो इसमें जहां एक तरफ पवन सिंह के एक्शन की चर्चा रही वहीं इसमें उनके रोमांटिक अवतार को बहुत ज्यादा सराहा गया। फिल्म के इस गाने को आज भी बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिल रही है। इस गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस गाने में पवन सिंह व मोनालिसा दूल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों की कैमिस्ट्री शानदार है।
पवन सिंह की जोड़ी यूं तो अक्षरा सिंह के साथ सबसे ज्यादा जमती थी। जिस फिल्म या गाने में भी ये दोनों साथ नजर आ जाते थे वो सुपरहिट मान ली जाती थी। लेकिन जब से इन दोनों का संबंध विच्छेद हुआ है ये साथ में नजर नहीं आए हैं। इसके बाद से पवन सिंह कई भोजपुरी एक्ट्रेस ेस के साथ रोमांस करते दिखाई दे चुके हैं। अक्षरा, मोनालिसा के साथ-साथ पवन सिंह आम्रपाली दुबे व काजल राघवानी के संग जोड़ी बनाते नजर आए हैं। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान कहे जाते हैं।