Breaking News

बढ़ते वजन को कम करेगा सेब का 5 दिन का डाइट प्लान, जरुर देखे…

आजकल देखा जाता हैं कि लोग अपने बढ़ते वजन की वजह से परेशान हैं और इसके लिए वे कसरत कर पसीना भी बहुत बहाते हैं। लेकिन आपको इसके लिए कसरत के साथ सही डाइट प्लान की भी जरूरत पड़ेगी। ऐसे में आज हम आपके लिए सेब का 5 दिन का डाइट प्लान लेकर आए हैं जिसका असर आपको तुरंत महसूस होने लगेगा। सेब में उपस्थित फाइबर, विटामिन्सइस, सोडियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपके लिए लाभदायक साबित होते हैं। पूरे सर्कल को पांच दिन खत्म होते ही फिर से शुरु कर दें। तो आइये जानते हैं इस डाइट प्लान के बारे में।

पहला दिन

नाश्ते में 1 सेब के साथ 1 गिलास दूध बिना चीनी के। उसके बाद दोपहर में लंच से पहले 1 सेब, लंच में केवल एक चपाती और एक सब्जी, कम ऑयल में बनी हुई। उसके बाद रात के वक्त भी आप 1 सेब के साथ 1 गिलास दूध लें।

दूसरा दिन

नाश्ते में 1 सेब के साथ सोया मिल्क। लंच में 1 सलाद का बाउल और 1 सेब। डिनर में 1 बाउल सूप और 1 सेब।

तीसरा दिन

नाश्ते में 1 सेब लें, उसके साथ ब्राउन ब्रेड और एक उबला हुआ अंडा लें। लंच में आप 1 सेब, खीरा, 1 टमाटर और ऐवोकाडो को डाइट में शामिल करें। डिनर में आप फिर एक बाउल सूप या दाल का पानी पिएं, साथ में सेब खाना न भूलें।

चौथा दिन

नाश्ते में 1 सेब और ब्लू बेरीज की स्मूदी, लंच में सेब के साथ एक ग्रिल्ड सैंडविच, उसमें आप अपने मन मुताबिक हरी सब्जियां, टमाटर और प्याज ऐड कर सकते हैं। उसके बाद डिनर में 1 सेब के साथ चुकंदर का सलाद लें।

पांचवा दिन

ब्रेकफास्ट के लिए 1 सेब और 1 अंडा लें, लंच में ग्रिल्ड सैंडविच और डिनर में 1 सेब और ग्रिल्ड फिश शामिल करें।

About News Room lko

Check Also

क्या हो अगर चोट-घाव से बंद ही न हो ब्लीडिंग? जानलेवा हो सकती है हीमोफीलिया की समस्या

शरीर में चोट लगने, कहीं कट जाने पर खून निकलता है, हालांकि कुछ ही समय ...