Breaking News

साक्षी की हत्या पर कोहराम के बीच दिल्ली में एक और लड़की का मर्डर, तीसरी मंजिल पर मिला खून से सना शव

दिल्ली में साक्षी की हत्या को लेकर कोहराम मचा हुआ है। इस बीच अब राष्ट्रीय राजधानी में एक और लड़की का शव मिला है। रानी नाम की 22 साल की इस युवती का खून से सना शव मजनू का टीला इलाके के अरुण नगर में स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर मिला है।

इसके अलावा एक अन्य महिला सपना भी रानी की बॉडी के पास पड़ी हुई मिली थी। सपना की उम्र 36 साल बताई जा रही है। सपना ने पुलिस को बताया कि वो घर की छत पर थी। जानकारी के मुताबिक, फॉरेंसिक लेबोरेट्री की टीम और क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी, सागर सिंह कालसी ने बताया कि हमें अरुण नगर में एक महिला की डेड बॉडी मिलने की खबर मिली थी। मौका-ए-वारदात पर पहुंचने के बाद हमने पाया कि सपना जिंदा है। मृतक लड़की की पहचान रानी के तौर पर की गई है। शुरुआती पूछताछ में सपना ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। दोनों रूममेट थे। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर कहा था कि क्या कसूर था 16 साल की गुड़िया का, जो उसे इस तरह सड़क पर बेरहमी से मार डाला गया? दिल्ली में किसी को पुलिस और कानून का डर नहीं है। यदि आज कुछ नहीं किया गया, तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेताओं ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर हमला करते हुए कहा था कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने दावा किया कि यह ‘लव जिहाद’ का मामला है।

इससे पहले दिल्ली में साक्षी मर्डर केस को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की नाबालिग साक्षी को 20 साल के साहिल ने कई बार छुरा घोंपा और फिर पत्थऱ से उसका सिर कुचल दिया।

इस भयानक हत्याकांड का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साहिल की क्रूरता को देख सभी लोग हैरान थे। साक्षी की हत्या करने के बाद साहिल फरार हो गया था। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पकड़ा था। बताया गया है कि साक्षी पर चाकू से 16 बार हमला किया गया था।

 

About News Room lko

Check Also

उद्धव ठाकरे का कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गुट से हाथ मिलाना है उनका आत्मघाती कदम- डॉ दिनेश शर्मा

• पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के कारण भाजपा कार्यकर्ता कहा जाता है सुपर वारियर ...