Breaking News

औरैया निकाय चुनाव 2023…. जिले में एक नगर पालिका व 6 नगर पंचायत सीटों के चुनाव की मतगणना हुई पूरी

• 2 पर भाजपा, 2 पर सपा व 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा

• सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा सतर्क

औरैया में निकाय चुनाव मतगणना की गिनती पूर्ण हो गई। जनपद में 1 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद 3 भाजपा, 2 सपा, 2 निर्दलीय प्रत्याशी जीते।

आंबेडकर ने क्यों कहा था “आरक्षण बैसाखी नहीं सहारा है”

निकाय चुनाव मतगणना

डीएम पीसी श्रीवास्तव और एसपी चारु ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। मतगणना को लेकर रूट डायवर्जन भी किये गये। नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद और सभासद पद के लिए मतगणना शांतिपूर्ण रही। प्रत्याशियों के एजेंट के सामने मत पेटियां खोली गई। मतगणना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रत्याशियों के समर्थकों को मतगणना स्थल से 200 मीटर दूर रखा गया।

निकाय चुनाव मतगणना

• औरैया नगर पालिका की अध्यक्ष पद की सीट पर सपा के अनूप गुप्ता (17786) ने निर्दलीय प्रत्याशी लालजी शुक्ला (10487) को 6188 वोटों से हरा दिया। वहीं, भाजपा के राजकुमार दुबे (9910) तीसरे नंबर पर रहे।

• दिबियापुर नगर पंचायत से भाजपा के राघव मिश्रा 3926, सपा के विपिन गुप्ता 3397, बसपा के अरविंद पोरवाल को 3347 वोट मिले। राघव मिश्रा 529 वोट से सपा के उम्मीदवार से जीते।

निकाय चुनाव मतगणना

• नगर पंचायत बिधूना से निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श कुमार मिश्रा (5436) भाजपा प्रत्याशी वैभव गुप्ता (4935), सपा (3035), अमित कुमार बाथम को (2067) वोट मिले हैं। इस तरह से निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श कुमार मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी वैभव गुप्ता को 501 मतों से पराजित किया।

बिधूना नगर पंचायत में 15 वार्डो की काउंटिंग भी पूरी हुई। वार्ड में जीतने वाले प्रत्याशी यह है-नगर पंचायत बिधूना सदस्य पद

निकाय चुनाव मतगणना

1- (पुराना बिधूना)- आरती गुप्ता
2- ( अम्बेडकर नगर ) – भानू प्रताप सेंगर
3- (आदर्श नगर) विनीता दोहरे
4- (चन्दरपुर)- मोरध्वज दिवाकर
5- ( गांधी नगर) अशोक सिंह चौहान
6- ( सूरजपुर )- सुषमा भदौरिया
7- (किशोरगंज)- फुरकान खान रानू
8- ( लोहिया नगर ) – जितेन्द्र यादव

निकाय चुनाव मतगणना

9- (नवीन बस्ती पूर्वी) सत्येन्द्र कुमार यादव
10- (जवाहर नगर )- नूरी बानी
11- (तिलक नगर ) अभिषेक सिंह गौरव
12- ( नवीन बस्ती पश्चिमी)- कल्पना सविता
13- ( आर्य नगर ) जयंत शाक्य
14- (कछपुरा)- पूजा विनय शाक्य
15- (लोहा बाजार) मनीष पोरवाल

• फफूंद नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद अनवर ने अपने प्रतिद्वंद्वी इजहार अहमद निर्दलीय को 140 मतों से हरा कर नगर पंचायत फफूंद की अध्यक्ष पद की सीट पर कब्जा किया।

निकाय चुनाव मतगणना

• अछल्दा नगर पंचायत में सपा प्रत्याशी अरुण कुमार दुबे रिंटू (2996) ने भाजपा के प्रत्याशी राजू पोरवाल (2487) को 509 मतों से हराया। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश पोरवाल और सपा प्रत्याशी अरुण दुबे रिंटू के बीच कड़ा मुकाबला रहा।

• बाबरपुर अजीतमल नगर पंचायत में अध्यक्ष पद सीट पर भाजपा की आशा चक (9158) ने सपा प्रत्याशी नीतू चौधरी (5094) को 64 मतों से हरा कर नगर पंचायत पर कब्जा किया।

निकाय चुनाव मतगणना

• अटसू नगर पंचायत में अध्यक्ष पर निर्दलीय इंदु गुप्ता (1821) ने भाजपा प्रत्याशी ऋचा राजपूत (1616), को 205 मतों से पराजित किया। यहाँ पर काफी उठापटक के बाद परिणाम घोषित हो पाया।

• सभासद प्रत्याशियों के बीच हुई हाथापाई, आरोपी झगडे के बाद भी मतगणना केंद्र पर रहे मौजूद

औरैया से सभासद प्रत्याशी राजेंद्र त्रिपाठी के साथ भाजपा प्रत्याशी मधु पांडे और उनके बेटों ने मतगणना केंद्र के अंदर मारपीट की। मारपीट में राजन त्रिपाठी का सिर फट गया।

निकाय चुनाव मतगणना

पुलिस राजेंद्र त्रिपाठी को लेकर मतदान केंद्र के बाहर निकली। मारपीट करने वाले सभी आरोपी मतगणना केंद्र के अंदर ही मौजूद। प्रत्याशी राजन तिवारी ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...