Breaking News

चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम को लेकर केजरीवाल का बीजेपी पर प्रहार, बोले- ये तो गुंडागर्दी है, बेईमानी की

आज लोकतंत्र के लिए काला दिन है जिस तरह से इन्होंने (बीजेपी) गुंडागर्दी करके सारे आम बेईमानी करके चंडीगढ़ मेयर चुनाव में अपना मेयर बनाया है और उनकी यही बेईमानी वीडियो में कैप्चर हो गई। पूरा देश आज वो वीडियो सोशल मीडिया पर देख रहा है। इन्होंने गुंडागर्दी करके ये चुनाव जीता। अगर इसे पूरे देश ने मिलकर नहीं रोका गया तो आने वाले समय में ये देश के लिए बहुत खतरनाक है।

केजरीवाल ने कहा कि सत्ता पाने के लिए भाजपा आज कुछ भी करा सकती है। ये तो बहुत छोटा चुनाव था लेकिन जब देश में लोकसभा चुनाव होंगे और करोड़ों लोग वोट डालेंगे तब सोचिए क्या होगा। ये कुर्सी पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं, यहां तक की गुंदागर्दी तक। आज का परिणाम इनकी गुंदागर्दी का नमूना है। चंडीगढ़ में 36 पार्षद सीटें हैं जिनमें से 14 सीटें बीजेपी और 13 सीटें आप और सात सीटें कांग्रेस की हैं। इंडिया गठबंधन की 20 सीटें हैं, बीजेपी के पास 14 सीट हैं तो 14 सीट वाला कैसे जीत जाएगा और 20 सीट वाला कैसे हार जाएगा।

भगवंत मान ने बताया काला दिन
चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लोकतंत्र में काले दिन के रूप में लिखा और याद किया जाएगा। दुर्भाग्य से, यह वही महीना है जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं। आज संविधान को तार-तार किया गया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव को मीडिया के सामने, कैमरे के सामने भाजपा ने लूटा लिया। उन्होंने इसके पहले मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर राज्यों में भी ऐसा किया था। तो ये उनकी पुरानी आदत है।

About News Desk (P)

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...