रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम Pure govind पूरे गोविन्द मजरे रसूलपुर गहरवारी निवासी सोनू (20) पुत्र अशोक कुमार बीती रात अपने खेत पर गया था। वहां से घर वापस आते समय बेला भेला नहर पर विद्युत के पोल से बना अस्थाई पुल से पैर फिसलने के कारण उसकी नहर में डूब गया।
ये भी पढ़ें – DG Home Guard का रिटायरमेंट प्लान,सीएम योगी को लिखा पत्र
Pure govind : शक के आधार पर खोजबीन
घर में देर रात तक युवक अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने युवक की खोजबीन करना शुरू कर दिया, तभी नहर के पास अस्थाई पुल पर उसकी चप्पलें दिखाई पड़ी। शक के आधार पर उन्होंने नहर के पानी में युवक की खोजबीन करना प्रारंभ कर दिया। जिसके बाद अस्थाई पुल से करीब 100 मीटर दूरी पर युवक का शव पानी में तैरता दिखाई पड़ा।
मोहित कुमार/रत्नेश मिश्रा