होली के मौके पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने माथे पर बिंदी लगाकर अपनी तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज के साथ उन्होंने लोगों को होली मुबारक कहा। इसके बाद पाकिस्तान के लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि उन्होंने हिंदू परंपरा को अपनाया। कई यूजर्स ने हानिया के सपोर्ट में कमेंट किया। इस मौके पर हम आपको उन पाकिस्तानी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जो पहले विवादों में रह चुकी हैं।
सबा कमर
सबा कमर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। वह साल 2021 में मस्जिद में एक डांस वीडियो शूट करने को लेकर विवादों में आ गई थीं। इस मामले पर उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट भी निकाला गया था।
मेहविश हयात
मेहविश हयात अपने बयानों को लेकर विवादों में रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड पर पाकिस्तान की छवि खराब करने का इल्जाम लगाया था। वह बोल्ड तस्वीर शेयर करने को लेकर भी विवादों में रही हैं।
अलीजे शाह
अलीजे शाह एक कार्यक्रम में बोल्ड ड्रेस पहनकर विवादों में आ चुकी हैं। उन पर लोगों ने अश्लीलता फैलाने का इल्जाम लगाया था। इस पर इमरान खान का बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था रेप की वजह लड़कियों के छोटे कपड़े भी होते हैं।
वीना मलिक
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक बिग बॉस में अश्मित पटेल के साथ नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में थीं। अश्मित ने वीना से रिश्ता खत्म कर लिया और विवादित बयान भी दिया। वीना ने एक मैग्जीन के लिए बोल्ड फोटोशूट को लेकर भी विवादों में रही थीं।