Breaking News

गोवर्धन पार्क में गोवर्धन पूजा का आयोजन


लखनऊ। विशलखण्ड तीन के गोवर्धन पार्क में श्रद्धा व उत्साह के साथ सार्वजनिक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। विशाल खण्ड तीन जनकल्याण महासमिति द्वारा आयोजत इस समारोह में पूजन व भजन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद भक्त जनों ने अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया। पूजन में जजमान सपत्नीक ऋषि केशव पांडेय आईएएस,डॉ बिनोद तिवारी,डॉ वंदना तिवारी थे।

गायत्री शक्ति पीठ के पुरोहित ने पूजन सम्पन्न कराया। केसी शर्मा शिवसेवक उपाध्याय व उनके साथियों ने ब्रज क्षेत्र में प्रचलित राधे कृष्ण के भजन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, सचिव रूप कुमार शर्मा, विशाल तीन समिति के अध्यक्ष डॉ. आरसी मिश्रा सभासद राम कृष्ण यादव, सचिव बीएल तिवारी कोषाध्यक्ष ओम अग्रवाल के अलावा अविनाश सिंह IAS अजय उपाध्याय, IAS अजय सिंह IAS आरआर सिंह, के. सी. वर्मा, जय सिंह मौर्य, एससी यादव, मनोहर श्याम श्रीवास्तव, अशोक गौतम, विशाल मिश्रा, अभिषेक शुक्ला सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन को भगवान कृष्ण ने इन्द्र देवता को पराजित किया था।

About Samar Saleel

Check Also

सरयू नदी के तुलसीघाट पर आचार्य सत्येंद्र दास ने ली जल समाधि, रामलला का दर्शन कर निकली थी अंतिम यात्रा

अयोध्या:  रामलला के मुख्य अर्चक रहे आचार्य सत्येंद्र दास की अंतिम यात्रा बृहस्पतिवार को अयोध्या ...