Breaking News

मेट्रो की खोदाई के दौरान हरबंशमोहाल में फिर धंसा मकान, 15 फीट गहरा गड्ढा हुआ, एक घायल

कानपुर:  मेट्रो निर्माण की खोदाई के दौरान हरबंशमोहाल के एक मकान की फर्श धंस गई। करीब 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया।कमरे में सो रहा एक होटल कर्मचारी इसी गड्ढे में गिर गया और मलबे में दबकर घायल हो गया। सूचना पर मेट्रो व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना है। बता दें सितंबर में भी मेट्रो कार्य के दौरान इसी मोहल्ले के एक मकान का छज्जा गिरने से शख्स घायल हो गया था।

हरबंशमोहाल में इस वक्त मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। रविवार शाम मकान नंबर 62/75 के निचले खंड के एक कमरे की फर्श अचानक धंस गई। फंश धंसने के साथ ही होटल कर्मचारी शंभुनाथ भी नीचे गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। मलबा हटाकर शंभुनाथ को निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। हाल में यहां मेट्रो ने सुरंग बनाई थी। फर्श गोलाई में धंसी है, आशंका जताई जा रही है कि यहां कोई कुआं रहा होगा। सूचना मिलने पर मेट्रो के प्रोजेक्ट मैनेजर डीके सिन्हा भी पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर प्रभावित क्षेत्र की समस्या के निराकरण के लिए एक अधिकारी लगाने को कहा है।

खाली कराया गया मकान
मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि कानपुर सेंट्रल से नयागंज के बीच टनलिंग का कार्य करीब दो महीने पहले किया जा चुका है। परिधि में आने वाले जर्जर मकानों को खाली कराया गया था। मुआवजा भी दिया गया था। रविवार को हुई घटना के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। बारिश भी एक कारण हो सकती है। मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मकान खाली करा लिया गया है। जानकारी मिलने पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी पहुंचे। घटना की जांच कराए जाने की मांग की।

About News Desk (P)

Check Also

अखिलेश यादव से मिली अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता, बोली- एफआईआर वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव

लखनऊ। अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें ...