Breaking News

श्रमिक कल्याण की एकीकृत व्यवस्था


रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
उत्तर प्रदेश में श्रमिक कामगार रोजगार का रिकार्ड बनेगा। शायद इसकी कार्ययोजना योगी आदित्यनाथ ने लाखों की संख्या में हो रही घर वापसी के समय ही बना ली थी। इसलिए न्यूनतम समय में कार्ययोजना पर क्रियान्वयन भी शुनिश्चित हो गया। इसी दौरान करीब पैंतीस लाख श्रमिकों को मूलभूत सुविधाएँ प्रदान करते हुए गंतव्य तक पहुंचाया गया। इसके लिए राज्य सरकार ने बारह बसों की विशेष रूप से व्यवस्था की थी। करीब सोलह सौ ट्रेनों से श्रमिक उत्तर प्रदेश में आये थे। इनको व प्रदेश में पहले से रहने वाले श्रमिकों को केवल राशन किट,भरण पोषण भत्ता ही नहीं दिया गया,उनको रोजगार देने का अभियान भी चलाया गया। योगी इस योजना के प्रत्येक पहलू का स्वयं जायजा ले रहे है। इस क्रम में उन्होंने प्रवासी प्रवासी भारतीय विभाग द्वारा विकसित किए गए यूनीफाइड वेब पोर्टल का प्रस्तुतीकरण देखा। कहा कि प्रवासी भारतीय विभाग द्वारा तैयार किए गए पोर्टल से अब प्रवासी भारतीयों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध हो सकेंगी।


इसमें उत्तर प्रदेश दिवस चौबीस जनवरी के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करायी जाएगी। योगी आदित्यनाथ प्रत्येक स्थापना दिवस पर जनकल्यान की कोई ना कोई योजना भी लागू करते है। उन्होंने इस आयोजन को शुरुआत में ही विकास से जोड़ दिया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कामगार श्रमिक सेवायोजन एवं रोजगार आयोग के सम्बन्ध में भी सभी सूचनाएं इस पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगी। पोर्टल का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को सभी आवश्यक सूचनाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराना है। इससे राज्य में उनकी गतिविधियों को सुगम बनाना संभव होगा। इस यूनीफाइड वेब पोर्टल का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश की पूर्व में संचालित तीन वेबसाइटों को इंटीग्रेट कर एक सिंगल प्लेटफाॅर्म पर लाना है।

उत्तर प्रदेश के प्रवासी भारतीयों को एक यूनीफाइड आॅनलाइन साॅल्यूशन उपलब्ध कराना है। जहां से वे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सेवाओं के लाभ को आनलाइन प्राप्त कर सकें। इसके माध्यम से विश्व में रह रहे उत्तर प्रदेश के प्रवासी भारतीयों का एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा। जिससे इसका उपयोग किया जा सके। इसके माध्यम से प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन हेतु विभागों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों, निवेशोन्मुखी नीतियों का विदेश में बसे प्रवासी भारतीयों में प्रचार प्रसार किया जाएगा। विदेशों में बसे प्रवासी भारतीयों को लाभ पहुंचाने हेतु निवेश मित्र उद्योग बन्धु, एमएसएमई,पर्यटन, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग,गृह एवं सूचना विभाग के पोर्टल से लिंक किया गया है। एनआरआई कनेक्ट के माध्यम से प्रमुख विभागों के नोडल अधिकारियों की सूचनाएं उपलब्ध करायी गई हैं। सभी विभागीय सुविधाएं यूपी एनआरआई कार्ड,प्रवासी भारतीय रत्न पुरस्कार तथा प्रवासी भारतीय दिवस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पोर्टल के माध्यम से आॅ\नलाइन ही स्वीकृत किए जाएंगे।

विदेशों में रोजगार हेतु उत्तर प्रदेश से जाने वाले लगभग तीस प्रतिशत कामगारों अप्रवासी भारतीयों की विभिन्न समस्याओं के गुणवत्तापरक निस्तारण में यह नवनिर्मित पोर्टल सहायक होगा। अयोध्या के दीपोत्सव और बरसाने की होली की लाइव स्ट्रीमिंग भी इस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। प्रवासी भारतीयों को अपनी मातृभूमि से जोड़े रखने एवं प्रदेश में उनके मूल को खोजने हेतु ट्रेस योर रूट की सुविधा पर्यटन विभाग के माध्यम उपलब्ध करायी गयी है।

About Samar Saleel

Check Also

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को झटका, मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ी

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री ...