Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय : सर्वेक्षण सूची में विधि संकाय

लखनऊ। विधि संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठित इंडिया टुडे द्वारा आयोजित सर्वश्रेष्ठ कॉलेज सर्वेक्षण 2021 में सरकारी लॉ कॉलेज रैंकिंग में 10वां और सामान्य रैंकिंग में 13वां स्थान प्राप्त किया है। विधि संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है। यह उत्तर प्रदेश राज्य का एकमात्र सरकारी संकाय/संस्थान है जिसने इस सर्वश्रेष्ठ कॉलेज सर्वेक्षण में स्थान प्राप्त किया है।

कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के नेतृत्व में विधि संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय ने सर्वोत्तम शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए महामारी में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने SLATE जैसी लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से इस कठिन समय में शैक्षणिक गतिविधियों ऑनलाइन माध्यम से भी जारी रखी।

प्रो. सीपी सिंह के सक्षम नेतृत्व में और अपने कुशल शिक्षकों के अध्यापन/मार्गदर्शन के चलते विधि संकाय प्रति वर्ष उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। लखनऊ विश्वविद्यालय का विधि संकाय उत्तर प्रदेश राज्य को सबसे अधिक न्यायिक अधिकारी, अभियोजन अधिकारी प्रदान करता है। संकाय के पास उत्तरी क्षेत्र में सबसे अधिक दुर्लभ पुस्तकें और कानूनी सामग्री भी संरक्षित है।

संकाय मनुपात्रा, एससीसी ऑनलाइन, लेक्सिसनेक्सिस जैसे समृद्ध ऑनलाइन संसाधनों की सदस्यता लेता है, और इस कोविड महामारी में फैकल्टी ने अपनी ऑनलाइन सामग्री, ई-सामग्री, यूट्यूब चैनल, एलएमएस के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों को चालू रखा। विधि संकाय के छात्रों ने सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर झंडे लहराए हैं। विधि संकाय अपने शिक्षकों द्वारा लिखित गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों के लिए जाना जाता है। संकाय डॉ. आर.यू. सिंह द्वारा निर्धारित उच्च शैक्षणिक मानकों का पालन कर रहा है, जिन्हे भारत में कानूनी शिक्षा के अग्रदूत के रूप में जाना जाता है।

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...