Breaking News

‘बबीताजी’ की इस रील पर ‘टप्पू’ ने किया कुछ ऐसा कमेंट जिसे देख लोग बोले, “लगता है अफेयर चल रहा है”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीताजी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मुनमुन अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई फोटो या वीडियो पेस्ट करती रहतीं हैं जिसे फैन्स काफी पसंद करते हैं। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया।

फैंस तो मुनमुन दत्ता की रील पर दिल खोल कर कमेंट कर ही रहे हैं, लेकिन उनके इस वीडियो पर उनके को-एक्टर ने भी कमेंट किया है जिसकी चर्चा ज्यादा हो रही है. जी हां हाल ही में ‘तारक मेहता’ शो में मुनमुन के सह-कलाकार राज अनादकत (Raj Anadkat) जो ​​​​’टप्पू’ के किरदार में नज़र आते हैं, उन्होंने मुनमुन की रील पर कमेंट किया है.

राज ने मुनमुन के वीडियो पर कमेंट करते हुए हाई-फाइव इमोजी पोस्ट की है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर राज के कमेंट को लेकर चर्चा हो रही है. वहीं कुछ लोग राज को खुद से उम्र में बड़ी महिला के पोस्ट पर ऐसा कमेंट के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा ‘लगता है राज और मुनमुन का अफेयर चल रहा है।’ तो वही दूसरे यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, अपनी उम्र देखो। तो किसी ने उन्हें नसीहत दी कि मुनमुन तुम्हारी आंटी की उम्र की हैं।

About News Room lko

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...