• ज्ञान और प्रकाश के पर्व दीपोत्सव से छात्राओं का जुड़ना भारतीय संस्कृति का पाठ पढ़ना है- डॉ लीना मिश्र
लखनऊ। दीपावली हर्ष, प्रकाश, उल्लास और ज्ञान का पर्व है। छात्राओं को अपने देश अपनी संस्कृति और अपने संस्कारों जो मुख्य रूप से त्योहारों पर्वों और रीति रिवाजों में देखा, समझा और जाना जा सकता है, का नियमित साक्षात्कार कराया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज बालिका विद्यालय में रागिनी यादव द्वारा दीपक और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जन्मदिन पार्टी में खाना खाने के बाद 25 लोगों की बिगड़ी तबीयत, सभी को सीएचसी में कराया गया भर्ती
दीपावली के पर्व के महत्व को बताते हुए छात्राओं द्वारा इस अवसर पर खूबसूरत दीपकों से विद्यालय को सजाया गया और मनमोहक रंगोली तैयार की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र और समस्त शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं के प्रयासों की सराहना की गई और विजयी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
Please watch this video also
प्रतियोगिता में कक्षा आठ की सोनी सिंह प्रथम, आफरीन द्वितीय, काजल तिवारी तृतीय स्थान पर रही और कक्षा 9 की शुभी तथा कक्षा 6 की आईज़ा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
अंबुजा सीमेंट्स का लाभ घटकर 472.89 करोड़ रुपये, अदाणी पावर का मुनाफा भी आधा हुआ
इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 8 की दिव्यांशी को प्रथम, कक्षा 7 की अनामिका को द्वितीय, कक्षा 8 की साहिबा और महक को तृतीय तथा असरा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
Please watch this video also
इसके साथ ही आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था से रेखा सिन्हा एवं सीमा अग्रवाल द्वारा आज छात्राओं के साथ नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की विस्तृत चर्चा की गई।
सीएम शिंदे ने कोपरी-पचपाखड़ी सीट से किया नामांकन, राजनीतिक गुरु आनंद दिघे के भतीजे से है मुकाबला
इसी क्रम में छात्राओं को मेडिटेशन तथा विविध गतिविधियां कराई गईं और सभी को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा भी दिलवाई गई जिसमें समस्त शिक्षिकाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।