Breaking News

पुष्‍पम प्रिया ने खुद को बताया था बिहार का अगला मुख्‍यमंत्री, जानिए क्‍या है हाल

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में एनडीए को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। एनडीए 130 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं महागठबंधन 99 सीटों पर आगे है। इसके साथ ही इस चुनाव में एक और नाम सबसे ज्‍यादा चर्चा में रहा है। यह नाम है पुष्‍पम प्रिया का।

पुष्‍पम प्रिया

दरअसल पुष्‍पम प्रिया ने चुनाव से पहले ही अखबारों में कई पेज के विज्ञापन देकर खुद को बिहार का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर सनसनी फैला दी थी। बता दें कि जेडीयू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया ने प्लुरल्स पार्टी का गठन कर कई सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे थे। इसके साथ ही वह खुद भी दो सीटों से चुनाव लड़ीं थीं।

वहीं अब मतगणना के रुझानों के सामने आने के बाद वह वोटरों को प्रभावित करने में विफल साबित होती नजर आ रही हैं। बता दें कि विदेश से पढ़ाई कर बिहार विधानसभा चुनाव में खुद को मुख्यमंत्री पद की दावेदार बताकर मैदान में उतरीं पुष्मप प्रिया को निराशा हाथ लगी है। दोनों सीटों पर उन्हें गिनती के वोट मिले हैं।

मधुबनी जिले की बिस्फी सीट पर वह नोटा से भी कम वोट हासिल कर पाई हैं। वहीं पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट पर खबर लिखे जाने ते पुष्पम प्रिया को सिर्फ 121 वोट मिले हैं। इस सीट से तीन बार के बीजेपी विधायक नितिन नवीन बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं इस सीट पर एक्‍टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर बिस्फी सीट पर पुष्पम प्रिया को गिनती के ही वोट मिले हैं। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर बढ़त बनाए हुए हैं। पुष्पम प्रिया को इस सीट पर नोटा से भी कम वोट मिलते दिख रहे हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

खरगापुर में सीवर की समस्या से जल्द मिलेगी राहत, महापौर ने दिए निर्देश

लखनऊ। खरगापुर (khargapur) में सीवर (Sewer) की बढ़ती समस्या (Problem) से स्थानीय लोगों के लिए ...