Breaking News

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के पातुर से शुरू की पदयात्रा, पढ़े पूरी खबर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 71वां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक 1550 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। गौरतलब है कि #राहुल_गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

राहुल गांधी नीत यात्रा इस महीने के अंत तक हिंदी भाषी राज्यों में प्रवेश करेगी। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करने से पहले यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलों में लोगों से संपर्क करते हुए 382 किमी का रास्ता तय कर लेगी।

फिलहाल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक छह राज्यों के 28 जिलों से गुजर चुकी है। यह यात्रा महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।

दरअसल कांग्रेस की #भारत_जोड़ो_यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 11वां दिन है। राहुल गांधी आज ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले के पातुर से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दे रहा है।

About News Room lko

Check Also

वीवीपैट से हर वोट के सत्यापन की मांग वाली अर्जियों पर EC ने दिया स्पष्टीकरण, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

सुप्रीम कोर्ट ने वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) के साथ ईवीएम का उपयोग करके ...