Breaking News

राखी सावंत को मुंबई सेशन कोर्ट से मिली राहत, टली गिरफ्तारी

मनोरंजन जगत की ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहने वाली राखी सावंत अब एक बार फिर अपने पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी की वजह से खबरों में हैं। उनके पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के मामले में राखी को मुंबई के सेशन कोर्ट से राहत मिल गई है।

राखी सावंत और उनके पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस राखी सावंत का नाम एक प्राइवेट वीडियो लीक मामले में सामने आया था। राखी सावंत पर आदिल खान दुर्रानी ने उनके निजी वीडियो लीक करने का आरोप लगाया था। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। बुधवार को हुई सुनवाई में मुंबई सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी।

इससे पहले राखी सावंत ने आदिल खान पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। राखी की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया था। जेल से बाहर आने के बाद आदिल ने राखी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कहा कि उन्होंने उसके निजी वीडियो लीक किए हैं।

About News Desk (P)

Check Also

क्या ‘सनम तेरी कसम 2’ में वापसी करेंगी मावरा हुसैन? पाकिस्तानी अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ (Sanam Teri Kasam) री-रिलीज के बाद ...