Breaking News

राशिफल: इन राशि वालों को आज मिल सकती है ढेर सारी खुशियां

जानिए, क्या कहता है आज आपका राशिफल (4 दिसंबर 2019)… मेष, वृष, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के लोगों के लिए क्या चीज रहेगा लाभकारी और किन चीजों से उन्हें सावधान रहना है। किन राशि वालों को मिल सकती है सफलता, ये भी बताया है आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने।

मेष राशि (Aries Horoscope)

 

आज सभी परेशानियों में शांत रहते हुए काम पर ही फोकस करना होगा। वाहन चलाने में लापरवाही वाहन को चोट पहुंचा सकती है।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

 

सेल्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। दोस्तों के साथ हंसी मजाक करते समय शब्दों का सही प्रयोग करें।

 

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

 

गणेश जी के दर्शन करें इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। दांतों से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

 

शुभचिन्तको के घर जाकर उन्हे सरप्राइज दे सकते हैं। अनदेखी बीमारियां परेशानी का कारण हो सकती है।

 

सिंह राशि (Leo Horoscope)

 

संगठित होकर कार्य करने से आपको लाभ होगा। टीम वर्क पर कार्य करना होगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा।

 

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

 

लोभ को अपने हृदय में बिल्कुल स्थान नहीं देना है। लुभावने ऑफर आपके सिद्धांतों से भटका सकते हैं। आलस्य आपके बनते हुए कार्य को बिगाड़ सकता है।

 

तुला राशि (Libra Horoscope)

 

लाईजनिंग करने वालों के लिए समय शुभ है। नये मजबूत लोगों से रिश्ते बनेंगे। सहकर्मियों के काम पर ज्यादा टीका टिप्पणी नहीं करनी है। विवाद हो सकता है।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

 

लगातार काम के बाद आज कुछ मन बदलना जरूरी है। घूमने का प्लान बनाएं ताकि थोड़ा रिफ्रेश हो सकें। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा नहीं खाना चाहिए।

 

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

नींद स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसलिए आज समय निकाल कर नींद पूरी करें। ऊंचाई पर खड़े होकर काम हैं तो सचेत रहें गिर कर चोट लगने की आशंका है।

 

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

 

विदेश जाने की स्थिति हो तो उसमें सफलता मिल सकती है। ऑफिस समय में किसी प्रकार का नशा करते हैं तो बॉस आज कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं।

 

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

 

रास्ते में यदि कोई गरीब मिले तो उसको कुछ दान अवश्य कर दें। भाई के जमीन को लेकर विवाद होने की आशंका है।

 

मीन राशि (Pisces Horoscope)

 

यह समय इंक्रीमेंट का चल रहा है इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। लोहे से संबंधित व्यापार करने वालों को आज आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 26 मार्च 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके घर ...