Breaking News

साकार हो रहा है अंत्योदय का सपना

डॉ दिलीप अग्निहोत्रीप्रख्यात राष्ट्रवादी चिंतक दीनदयाल उपध्य्याय अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उन्होंने राजनीति व समाज सेवा के उच्च प्रतिमानों की स्थापना की थी। व्यवस्था में बदलाव उनका मूल उद्देश्य था। वह भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक थे। उन्हीं के सपनों को भाजपा की सरकारें साकार कर रही है,उन्हीं की प्रेरणा से पार्टी के कार्यकर्ता समाज सेवा के प्रति सजग रहते है।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके विचारों से पार्टी और समाज को हमेशा प्रेरणा मिलती है। उनसे प्रेरणा लेकर सरकार हर तबके तक विकास की योजनाएं पहुंचा रही है।

छह वर्ष में प्रगति

दीनदयाल उपाध्याय समाज के सर्वाधिक वंचित वर्ग को विकास में मुख्यधारा में शामिल करना चाहते थे। वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार इसके दृष्टिगत अभूतपूर्व कार्य कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी ने सोचा नहीं था कि भारत जैसे देश में 6 वर्ष के अंदर 2 करोड़ लोगों को आवास मिल जाएगा,10 करोड़ लोगों को शौचालय मिल जाएगा, 8 करोड़ लोगों को रसोई गैस सिलेंडर मिल पाएंगे,35 करोड़ गरीबों के जनधन अकाउंट खुल पाएंगे। इसकी प्रेरणा के असली स्रोत दीननयाल उपाध्याय हैं।

उन्हीं के विचारों से पार्टी और समाज को हमेशा प्रेरणा मिली। उनसे प्रेरणा लेकर सरकार हर तबके तक विकास की योजनाएं पहुंचा पा रही है। हमारा ध्येय की दीनदयाल की जी आदर्श मूल्यों का लाभ आम लोगों को दिलाने की है। केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी, राष्ट्र हितैषी और विकासपरक योजनाओं पर अमल के लिए हमें उन्हीं की सोच से प्रेरणा मिलती है। सरकार की अंत्योदय योजनाएं उन्हीं की सोच से प्रभावित है।

About Samar Saleel

Check Also

उन्नाव में डिंपल यादव का रोड शो…जनसभा में सरकार को घेरा, कहा- पेपर लीक कहीं न कहीं सोची समझी साजिश

उन्नाव:  समाजवादी पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव ने ...