लखनऊ। गोमतीनगर के विशलखण्ड तीन में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद व्यापक स्तर पर सेनेटाइजेशन किया गया।
विशाल तीन जनकल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. आरसी मिश्रा ने बताया कि नगर निगम के सहयोग से यह कार्य संचालित किया गया।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों, महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला व स्थानीय सभासद रामकृष्ण यादव का आभार व्यक्त किया है। साथ ही सभी स्थानीय लोगों से दिशा निर्देशों के पालन की अपील की है।