Breaking News

सार्जेंट महेंद्र पारीक का निधन

बीनागंज/मध्यप्रदेश। सार्जेंट महेंद्र पारीक मृगवास का दो दिन पूर्व हार्ट अटैक आने के बाद जीबीएल हॉस्पिटल इंदौर में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

श्री पारीक 1 फरवरी 1976 से 28 फरवरी 1997 तक भारतीय वायु सेना में रहकर राष्ट्र की सेवाएं की एवं भारत सरकार की वी .वी. आई .पी .ड्यूटी में प्रतिनियुक्ति पर रहकर प्रधानमंत्री राष्ट्रपति भवन में सेवारत रहकर 50 से भी ज्यादा देशों की यात्राएं की और रिटायर्ड होने के उपरांत केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नवोदय विद्यालय नासिक और नरवर जिला शिवपुरी में रहकर 30 अप्रैल 2015 को रिटायर्ड हुए, भारतीय सेना और मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा उनको आदर्श सेवा काल के लिए सम्मानित भी किया गया।

मृदु व्यवहार की पहचान रखने वाले श्री पारीक ने अपने पैतृक गांव मृगवास में रहकर जनसेवा और गौ सेवा करते रहे, उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए उनकी पुत्री अंकिता पारीक और निशांत ने मुखाग्नि दी।

रिपोर्ट-विष्णु शाक्यवार

About Samar Saleel

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...