रणवीर और दीपिका की शादी को एक साल होने जा रहें है। दोनों ने इस खास मौके के लिए खास तैयारी भी कर ली है। बॉलीवुड के हॉट कपल अपनी एनिवर्सरी के लिए काफी उत्साहित है और इसके लिए वे कुछ नया करने जा रहे है। रिपोर्टस की अगर मानें तो पावर कपल शाही अंदाज में एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने की वजह आम तरीके से अपनी सालगिरह मनाएंगे।
पिछले साल 14 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी काफी ग्रैंड तरीके से इटली में हुई थी। अब उनकी शादी को पूरे एक साल होने जा रहे है। दीपिका और रणवीर अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी को कैसे सेलिब्रेट करेंगे ये सवाल उनके फैंस जानने के लिए बैचेन है।
रिपोर्ट्स की अगर मानें तो रणवीर और दीपिका तिरुपति बालाजी जाने वाले हैं और वे इस खास मौके पर बालाजी के दर्शन भी करेंगे। इस यात्रा में उनके साथ फैमिली मेंबर्स भी होंगे। कपल पद्मावती टेंपल भी जाएंगे। ये मंदिर तिरुपति बालाजी के पास है। इसके बाद कपल अमृतसर के गोल्डन टेंपल भी जाएंगे। मंदिर दर्शन के बाद दोनों 15 नवंबर को वापस मुंबई लौटेगें।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है। दोनों के रिश्ते की शुरुआत फिल्म गोलियों की रासलीला: राम-लीला से हुई थी। 6 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। कपल ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो, दीपिका शादी के बाद पहली बार फिल्म छपाक में नजर आएंगी। ये फिल्म जनवरी 2020 में रिलीज होगी। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो सकता है। वहीं रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म गली बॉय में नजर आए थे। अब वे फिल्म 83 में कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। 83 को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। अब देखना होगा कि दोनों एनिवर्सरी के खास मौके पर फैन्स को क्या सरप्राइज देते है।