Breaking News

गुरू ज्ञान की खान

गुरू ज्ञान की खान

 

बिना गुरु ज्ञान जग में,ले ना पाया कोय।
गुरु का जो मान रखा,जग बैरी ना होय।1

गुरु को गुरु की तरह,माने आज  इंसान।
उसका मान सभी करे,हरी करे कल्याण।2

गुरु ज्ञान की खान है,ले लो जितनी चाह।
भला करे बस हर घड़ी,लाल खुलेगा राह।3

गुरु बिन जग में कुछ भी,पाना नहीं असान।
गुरु करे कृपा जिस पर,उसका हो कल्याण।4

पहला गुरु मां जग में,दूजा दे जो ज्ञान।
गुरु दोष रहित कर दे,मानव बने महान।5

लाल बिहारी लाल

About Samar Saleel

Check Also

फिल्म लेखक वेदिक द्विवेदी छात्रसंघ पर लिख रहे किताब, किए ये बड़े खुलासे

अपनी हाल ही में आई पुस्तक रामेश्वरा की बड़ी सफलता के बाद फिल्म लेखक वेदिक ...