Breaking News

सभी विधान सभा क्षेत्रों में पर्यटन संवर्धन योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तीर्थ स्थलों से वैचारिक व भावनात्मक लगाव है। किंतु उन्होंने इन स्थलों के विकास को प्रदेश की सर्वांगीण प्रगति से जोड़ कर देखा है। इसमें तीर्थाटन व पर्यटन को अर्थव्यवस्था में सम्मिलित किया गया। इसके दो लाभ होते है। पहला तो यह कि इन तीर्थस्थलों पर आने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों को सुविधा उपलब्ध होती है।

इससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ती है। दूसरा लाभ यह कि इससे स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता है। इस विचार के अनुरूप प्रदेश के तीर्थ स्थलों को भव्यता प्रदान की जा रही है। इनका स्वरूप बदल रहा है। अनेक निर्माण कार्य योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। केंद्रीय गृह अमित शाह और योगी आदित्यनाथ माँ विन्ध्य कॉरिडोर परियोजना के निर्माण का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर व दर्शनार्थियों पर्यटकों के विन्ध्याचल त्रिकोण दर्शन में सुगमता हेतु अष्टभुजा एवं काली खोह में रोप-वे का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन भी किया। सरकार ने मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत सभी विधान सभा क्षेत्रों में पर्यटन की सम्भावनाओं एवं उसके जीर्णोद्धार तथा आस्था के अनुरूप कार्य प्रारम्भ किया है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। प्रदेश सरकार ने ब्रज तीर्थ एवं चित्रकूट धाम में विकास के साथ-साथ अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम द्वारा जनभावनाओं का आदर करते हुए अपनी परम्पराओं को विकसित किया है। सभी तीर्थ क्षेत्रों में जन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर का शुभारम्भ एवं रोप-वे का उद्घाटन किया गया है। कॉरिडोर परियोजन में मंदिर परकोटा एवं परिक्रमा पथ का निर्माण, रोड व मेन गेट की अवस्थापना का निर्माण, मंदिर की गलियों में फसाड ट्रीटमेंट का निर्माण,पहुंच मार्गों का सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण कार्य,पार्किंग स्थल,शॉपिंग सेण्टर व अन्य यात्री सुविधाओं का निर्माण सम्मिलित हैं। प्रदेश सरकार द्वारा रोप-वे का निर्माण किया है, जिससे अब किसी श्रवण को कांवड़ उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। देश के सभी बड़े बुजुर्ग दर्शनार्थियों को रोप-वे से बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

योगी आदित्यनाथ की वर्तमान सरकार सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास के साथ उत्तर प्रदेश को विकास के उच्च शिखर पर पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। सरकार ने धर्म,अर्थ, काम और मोक्ष के पुरुषार्थ के साथ प्रदेश की जनता के लिए कार्य किया है। उत्तर प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं निहित हैं। प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के कुम्भ में विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं सेवाएं विकसित कर कुम्भ को उत्तर प्रदेश के एक ब्राण्ड के रूप में पूरी दुनिया के सामने पेश किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चित्रकूट धाम, श्रृंग्वेरपुर नैमिषारण्य जैसे क्षेत्रों में गुणवत्तायुक्त पर्यटन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी श्रृंखला में माँ विन्ध्यवासिनी शक्ति धाम में विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर का शिलान्यास तथा काली खोह एवं अष्टभुजा में रोप-वे का निर्माण पर्यटन के नये क्षितिज को प्रदर्शित कर रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...