Breaking News

सनी लिओनी दिखीं अपने बेटे के साथ, फैन्स को लगा तैमूर अली खान हैं

हाल ही सनी लिओनी अपने बेटे के साथ स्पॉट हुई थीं। फैन्स के सामने जब तस्वीरें आईं तो उन्हें लगा सनी ने तैमूर को गोद में उठा रखा है। बता दें कि स्टार किड्स में तैमूर ने अपनी तस्वीरों से अलग ही मुकाम बना लिया है। लगभग रोज ही तैमूर स्पॉट किए जाते हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की बेहद तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लग रहा है कि सनी के बेटे की तस्वीरें अगर सामने आती रहीं तो उनके भी फैन बढ़ने में वक्त नहीं लगेगा।

सनी को जब स्पॉट किया गया तो वो अपने दोनों ट्विन्स नोआ और एशर वेबर के साथ थीं। वैसे स्पष्ट नहीं हो पाया कि उनकी गोद में कौन था। कई फैन्स ने वाकई यह समझा कि उनकी गोद में तैमूर अली खान हैं। फैन्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा है ‘हाहाहा… तभी मैं सोचूं कि सनी ने तैमूर को क्यों उठा रखा है’, कुछ का कहना था ‘यह तो बिल्कुल टिम टिम जैसा दिखता है।’

About Samar Saleel

Check Also

क्या ‘सनम तेरी कसम 2’ में वापसी करेंगी मावरा हुसैन? पाकिस्तानी अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ (Sanam Teri Kasam) री-रिलीज के बाद ...