Breaking News

रक्षाबंधन पर जारी होगा फ़िल्म लालटेन का फर्स्ट लुक

बिहार की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “लालटेन” का 3 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन फर्स्ट लुक आउट किया जायेगा। फ़िल्म में बिहार के एक शख्स के संघर्ष के बारे में दिखाया गया है। जिसने पिछड़ा, अतिपिछड़ा, हरिजन, सामान्य और अनुसूचित सभी वर्गों के हक की लड़ाई लड़ी। जिसने बिहार में छोटे वर्ग के लोगो को बराबर का सम्मान दिलाया। इस संघर्ष में उसे किस प्रकार की मुसीबतों और समस्यायों का सामना करना पड़ा ये सब इस फ़िल्म में दिखाया गया है।

स्काईलाइन फिल्म्स मीडिया के बैनर तले इस फ़िल्म का निर्माण हुआ है जिसके निर्देशक धीरू यादव है। फिल्म में यश कुमार ,स्मृति सिन्हा के अलावा संजय पाण्डेय , गोपाल राय, सुबोध सेठ, महेश आचार्य, अरुण सिंह (काका), अनूप अरोड़ा, सोनू पाण्डेय, राव रणविजय सिंह समेत और भी कई कलाकार नजर आयेंगे। फ़िल्म में गेस्ट एपेरियन्स में यूट्यूब गर्ल चांदनी सिंह नजर आएंगी।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

क्या ‘सनम तेरी कसम 2’ में वापसी करेंगी मावरा हुसैन? पाकिस्तानी अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ (Sanam Teri Kasam) री-रिलीज के बाद ...