Breaking News

डेनियल रेडक्लिफ ने जीता अपना पहला टोनी पुरस्कार, ‘हैरी पॉटर’ पर कही यह बात

‘हैरी पॉटर’ का किरदार निभाकर दुनियाभर में मशहूर हुए अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। दरअसल, डेनियल रेडक्लिफ ने अपना पहला टोनी पुरस्कार जीत लिया हैं। उन्हें ‘मेरिली वी रोल अलॉन्ग’ में शानदार अभिनय के लिए यह खिताब दिया गया है।

अवार्ड जीतने के बाद भावुक नजर आए डेनियल रेडक्लिफ
पहला टोनी पुरस्कार जीतने के मौके पर डेनियल रेडक्लिफ काफी भावुक नजर आए। पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने अपना भाषण शुरू करते ही कहा कि वो जल्दी-जल्दी अपनी बात रखेंगे और कोशिश करेंगे कि वो रोएंगे नहीं। डेनियल ने अपने भाषण में मंच पर मौजूद सभी लोगों और अपने सह-कलाकारों जोनाथन ग्रॉफ और लिंडसे मेंडेज को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वो उन दोनों के साथ काम करने को बहुत याद करेंगे। डेनियल ने कहा कि वो कभी इतना अच्छा महसूस नहीं कर पाएंगे। इस दौरान जोनाथन ग्रॉफ रोते हुए दिखाई दिए थे।

माता-पिता को किया याद
डेनियल के लिए यह वाकई में खास पल था। पुरस्कार जीतने के बाद डेनियल ने अपने माता-पिता को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वो उन दोनों से बहुत प्यार करते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी साथी एरिन डार्के और बेटे को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि वो उनसे भी खूब प्यार करते हैं।

नहीं पता था ‘हैरी पॉटर’ के बाद करियर का क्या होगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेनियल रेडक्लिफ ने अपने करियर को लेकर बात करते हुए कहा कि ‘हैरी पॉटर’ खत्म करने के बाद उन्हें मालूम नहीं था कि उनके करियर का क्या होगा। वो अपने भविष्य को लेकर निश्चित नहीं थे। बता दें कि ‘मेरिली वी रोल अलॉन्ग’ में डेनियल रैडक्लिफ ने चार्ली क्रिंगस का किरदार निभाया है, जो गीतकार से नाटककार बनता हैं। उसकी फ्रैंकलिन शेपर्ड नाम के एक किरदार के साथ दोस्ती होती है, जो एक संगीतकार होता है, लेकिन दोस्ती का यह रिश्ता खत्म हो जाता है।

About News Desk (P)

Check Also

क्या ‘सनम तेरी कसम 2’ में वापसी करेंगी मावरा हुसैन? पाकिस्तानी अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ (Sanam Teri Kasam) री-रिलीज के बाद ...