Breaking News

गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप, 17 साल बाद फरवरी का दिन रहा इतना गर्म

राजधानी में सोमवार को गर्मी ने 17 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 9 डिग्री अधिक है। बीते 17 वर्षों में फरवरी में दर्ज किया गया, यह सबसे अधिक तापमान है।

गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप

इससे पहले 26 फरवरी 2006 को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास बना रहेगा। दिल्ली की हवा पिछले चार दिनों से बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। इतना ही नहीं, अगले तीन भी स्थिति यही रहने वाले है।

फरवरी में ही गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में फरवरी में इस वर्ष काफी ज्यादा गर्मी हो रही है। हवा की धीमी रफ्तार और खिली धूप के चलते तापमान में काफी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोमवार को न केवल अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, बल्कि न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

पीतमपुरा क्षेत्र में रही सबसे ज्यादा गर्मी

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री अधिक है और दो साल में इस महीने का सबसे अधिक तापमान है। रविवार को दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्मी पीतमपुरा क्षेत्र में रही। यहां पर अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान यहां पर 17.9 डिग्री दर्ज किया गया।

तारीख अधिकतम तापमान

20 फरवरी 33.6
19 फरवरी 31.5
18 फरवरी 29.8
17 फरवरी 27.7
16 फरवरी 25.9
15 फरवरी 23.2

About News Room lko

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...