Breaking News

आपातकाल में जेल गए लोकतंत्र सेनानियों का भाजपा ने किया सम्मान

रायबरेली। जिला परिषद हाल में आपात कालीन चुनौतियाँ एवं कार्यकर्ता संघर्श विषय पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में एक संगोष्ठी एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र बहादुर सिंह दाढ़ी ने आपात कालीन तानाशाही को याद करते हुए बताया कि 25 जून 1975 को स्व0 इन्दिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए सम्पूर्ण देश में आपात काल की घोषणा करने के साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए संघर्षशील देश भर में कार्यकर रहे संगठनों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारीकर जेल में डलवाने का कुत्सित कार्य किया। जिसके विरोध में देश के विभिन्न हिस्सों में लगभग 19 महीने तक लगातार संघर्ष के बाद इस आपात काल के अभिषाप से देश को मुक्त कराया गया। इस अवसर पर पधारे 20 आपात कालीन बन्दी सेनानियों ने आपात काल संघर्ष की स्मृतियों को साझा किया।


कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष आरबी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार सिंह टप्पू, पूर्व जिला महामंत्री डॉ. धनंजय सिंह, पूर्व जिला महामंत्री बुद्धीलाल पासी, पूर्व जिला मंत्री जंगबहादुर सिंह, डाइरेक्टर कोपरेटिव बैंक अनुभव कक्कड़ ने सभी सेनानी कार्यकर्ताओं का मार्ल्यापण एवं शाल पहनाकर अभिनन्दन किया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम संयोजक विजय सिंह टप्पू ने सभी का स्वागत एवं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमरेष सिंह मौर्य शालिनी कनौजिया, जनमेजय सिंह, हिमांशु सिंह, प्रेम मिश्रा, अखिलेश तिवारी, मयंक पाण्डेय, आनन्द रस्तोगी, अभिषेक वर्मा, जितेन्द्र सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...