Breaking News

20 लाख रोज़गार और जॉब कैलेण्डर का वादे के साथ कांग्रेस ने ‘युवाओं का घोषणा पत्र’ किया जारी

लखनऊ। राजनीति चाहे किसी भी देश की हो राजनैतिक पार्टियाँ हर वो हथकंडा अपनाती हैं, जिससे जनता को लुभा सकें और उन्हें अपना वोट-बैंक बना सकें। जैसे कि भाजपा ने हार साल 2 करोड़ रोज़गार देने का वादा किया था और 5 ट्रिलियन का खूब शोर किया था। अब शायद, कांग्रेस भी अब इसी तर्ज़ पर काम करने पर आ गयी है। कांग्रेस का तो मानना है कि वह देश और प्रदेश के युवाओं को एक नया विजन दे सकती है, लेकिन, भाजपा यह विजन नहीं दे सकती। इसीलिए कांग्रेेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने घोषणा की है कि यूपी विधानसभा चुनाव अगर कांग्रेस जीत गयी तो युवाओं के लिए ‘भर्ती विधान’ शुरु किया जाएगा। हालाँकि, ये बात जनता भी बखूबी जानती है कि पार्टी कोई भी हो चुनाव जीतने के बाद, अपने वादे भूल ही जाती है।

कांग्रेस के इस ‘भर्ती विधान’ से 20 लाख मिलेंगे रोज़गार

20 लाख रोज़गार और जॉब कैलेण्डर का वादा, ‘युवाओं का घोषणा पत्र’ किया जारी

  • यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को ‘युवाओं का घोषणा पत्र’  जारी किया है।
  • कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली मुख्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की थी।
  • वार्ता के दौरान ‘भर्ती विधान’ शीर्षक से जारी इस घोषणा पत्र में युवाओं से तमाम महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं।
  • इनमें सरकार बनने पर 20 लाख रोजगार देने से लेकर विश्वविद्यायों और कॉलेजों में छात्रसंघ बहाली तक के वादे शामिल हैं।
  • साथ ही भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा।
  • जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, कांग्रेस महासचिव ने यह नहीं बताया कि अगर कांग्रेस यूपी विधानसभा चुनाव जीत जाती है, तो भी गर्त में जा चुकी अर्थव्यवस्था और GDP को उठाए बग़ैर, 20 लाख रोज़गार देगी कैसे?

  • पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने वही घिसे-पिटे शब्दों का चयन किया।
  • उन्होने कहा कि “यूपी के युवाओं के भविष्य के लिए कांग्रेस के पास सिर्फ खोखले शब्द नहीं, बल्कि एक पूरी योजना है।”
  • उन्होंने कहा यह घोषणापत्र बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है।
  • युवाओं की आकाक्षांओं को इसमें शामिल किया है।
  • राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था।
  • लेकिन, हकीकत यह है कि लाखों नौजवानों ने मोदी की नीतियों की वजह से अपने रोजगार गवां दिए हैं।
  • भाजपा का मकसद इस देश में एकाधिकार लाने का है।
  • जहां सारे छोटे व्यवसायों की कमर तोड़कर, देश का सारा धन चार-छः पूंजीपतियों के हाथ में दे दिया जाए।
  • कांग्रेस पार्टी यह नहीं होने देगी।
  • छोटे छोटे व्यवसाय यूपी की शक्ति हैं, जो बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करते हैं, हम उन्हें पुनर्जीवित करना चाहते हैं।

2014 का भाजपा का विज़न फेल, भारत को एक नये विज़न की जरूरत 

  • राहुल का मानना है कि बड़ी संख्या में लोगों ने रोजगार खोया है, तो उसका कारण है नोटबंदी, गलत जीएसटी और कोरोना लॉकडाउन।
  • आज देश प्रदेश के युवाओं को एक नये विजन की जरूरत है। यह कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा यह विजन नहीं दे सकती।
  • भाजपा ने 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी पैदा कर दी है । हमारा यकीन है कि भारत को एक नये विजन की जरूरत है।
  • मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 2014 में भाजपा ने जो विजन पेश किया है वह पूरी तरह से फेल हो चुका है।

प्रदेश के युवाओं का उत्साह टूट गया है, हम उन लाखों युवाओं को भरोसा देना चाहते हैं – प्रियंका

  • प्रियंका गाँधी ने कहा कि ‘भर्ती विधान’ बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से बड़े पैमाने पर चर्चा की।
  • आज उत्तर प्रदेश के युवाओं का उत्साह टूट गया है। हम उन लाखों युवाओं को भरोसा देना चाहते हैं।
  • कि हम कैसे उनका भरोसा बहाल करें और युवाओं को रोजगार देने में उनकी मदद करेंगे।
  • उन्होंने कहा, भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं, जिनमें सरकार बनने पर 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी होगी।
  • 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए होंगे।
  • प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे।
  • बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में 1 लाख प्रधानाध्यापकों की कमी को पूरा किया जाएगा
  • माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली 38,000 पद भरे जायेंगे
  • उच्च शिक्षा और महाविद्यालयों में शिक्षकों के 8,000 खाली पद भरे जायेंगे।
  • उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 19,300 पद और सहायिकाओं के रिक्त 27,100 पदों को भरा जाएगा।
  • साथ ही संस्कृत और उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा व पुलिस विभाग के खाली पदों को भी भरा जाएगा।
  • साथ ही उद्यमियों के लिए 5,000 करोड़ का सीड स्टार्ट-अप फंड बनाया जाएगा।
  • जिसमें 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ! परीक्षा केंद्रों तक बस व रेल यात्रा मुफ्त!

  • उन्होंने कहा कि आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे।
  • साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ होंगे और परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों तक बस व रेल यात्रा मुफ्त होगी।
  • योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया है।
  • हमारी सरकार आनेपर यह बजट बढ़ाया जाएगा और सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा।
  • छात्रवृत्ति का दायरा व राशि भी बढ़ेगी। प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाएगा।

मल्लाहों और निषादों को विश्वस्तरीय संस्थान में दिया जाएगा प्रशिक्षण – महासचिव

  • प्रियंका गाँधी ने आगे कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए नये अवसर प्रदान किये जाएंगे।
  • मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए और नशे के जाल से निकालने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा।
  • इसके अलावा सांस्कृतिक क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा दिया जाए।

महिलाओं को टिकट देने को लेकर कांग्रेस पार्टी को कोई डर नहीं

  • महिलाओं को टिकट देने को लेकर कांग्रेस पार्टी को कोई डर नहीं है।
  • ये आज नहीं तो कल, हर प्रदेश में और देश में यह होना है कि महिलाओं की भागीदारी तय हो। इस देश के लिए जरूरी है कि जनता जागरूक हो।
  • उन्होंने जनता से अपील की कि आप नेताओं को जवाबदेह बनाइए। इस आधार पर वोट कीजिए कि वे आपके लिए क्या कर रहे हैं?

गर्त में जाती अर्थव्यवस्था से क्या युवाओं को उनका उचित सम्मान दिला पाएगी कांग्रेस

कांग्रेस के इस ‘भर्ती विधान’ के आधार पर बने ‘युवाओं के घोषणा-पत्र’ में किए गये वादों से निष्कर्ष यही निकलता है कि, कांग्रेस भी भाजपा सरकार की ही तर्ज़ पर नौकरियाँ देना तो चाहती है। लेकिन, सवाल ये है कि उन नौकरियों में भर्ती के बाद क्या वेतन भी लगातार मिलता रहेगा? जब्कि, अर्थव्यवस्था दिन-ब-दिन गर्त में ही जा रही है। क्या पढ़े-लिखे युवाओं को उनका उचित सम्मान मिलेगा? कहीं ऐसा ना हो कि गर्त में जा चुकी अर्थव्यवस्था के कारण पकौड़े तलने की नौबत फिर आ जाए?

Reporter-Anshul Gaurav

About reporter

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...