बॉलीवुड एक्ट्रेस अहाना कुमरा इन दिनों वैसे तो अपनी आने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ की शूटिंग को लेकर काफी बिजी चल रहीं हैं।लेकिन इसके बाद भी उनके लाइमलाइट में कैसे बने रहना कोई उनसे सीखे। हाल ही में ब्लैक कलर की मोनोकिनी में अहाना ने बेहद हॉट फोटो पोस्ट की है।अहाना कुमरा कलरफुल बिकिनी में अपनी हॉटनेस से फैंस को दीवाना बनाती दिखाई दे रही हैं। अहाना कुमरा का यह बोल्ड अवतार सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच काफी वायरल हो रहा है।
अहाना कुमरा अक्सर इंटरनेट पर अपनी हॉट अदाओं के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। अहाना कुमरा का इस कातिलाना अंदाज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।अहाना आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में अनुपम खेर के साथ दिखाई दी थीं।
इस फिल्म में अहाना ने प्रियंका गांधी का किरदार निभाया था जो कि दर्शकों को काफी पसंद आया था। अहाना कुमरा को बॉलीवुड में सही पहचान फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ से मिली थी।