Breaking News

धान लगाने की तैयारियों के बीच धान की लटकी बालिया बनी चर्चा का विषय

रायबरेली। ऊंचाहार में एक किसान बेमौसमी धान उगाने पर चर्चा का विषय बन गया है अब जबकी समय है कि धान की बेड़न का तो उस दौरान धान की फसल मे बालियां लटक रही हैं। कुछ ही दिनो मे यह धान की फसल कटने लायक हो जाएगी। किसान की नई प्रजाति का यह धान क्षेत्र मे चर्चा का विषय है। यह किसानों के लिये प्रेरणादायक भी है।

हम बात कर रहे हैं ऊंचाहार ब्लाक के गांव अरखा निवासी किसान विनोद कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा की जिन्होंने अपने खेत मे डेड़ बीघे नई प्रजाति का धान लगाया। अमूमन धान का लगाने का सिलसिला जुलाई माह में होता है लेकिन इस किसान ने बीते 18 अप्रैल को इस नई धान की प्रजाति को लगवाया था। इस धान का नाम 468 कबीरी डंकल है। यह फसल इस समय खेतों में अंतिम चरण में है।फसल लगभग तैयार है कुछ ही दिनो मे उसकी कटाई तक हो जाएगा।

युवा किसान की धान की अगडी खेती से कृषक क्षेत्र मे चर्चा मे है।किसान ने बताया कि इस बार महज डेड़ बीघा धान लगाया गया है अगली बार पांच बीघा से अधिक लगाया जाएगा।किसान ने बताया कि एक बीघा मे 13 से 15 कुंतल तक पैदावार होने का दावा किया गया है। यह युवा किसान अन्य फसलो मे भी नई प्रजाति को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र मे नया करने के लिए कदम उठा रहा है। जिला कृषिअधिकारी ने बताया कि किसान की फसल के बारे मे जानकारी करके उसको किसानो के प्रतियोगिता मे शामिल किया जाएगा। इसी तरह किसान प्रयोग करते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब इनकी आय दोगुनी होगी और देश का किसान खुशहाल रहेगा।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...