Breaking News

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव वर्षगांठ पर निकाली गयी तिरंगा यात्रा

वाराणसी। प्रधान कार्यालय सेवापुरी पर सेवापुरी ब्लाक के समस्त प्रधान एवं गांव के लोगों ने शनिवार को भव्य अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा निकाल कर देश की आजादी का जश्न मनाया। तिरंगा यात्रा में सेवापुरी विधायक नीलरतन नीलू, सुजीत सिंह डॉक्टर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, एसडीएम राजातालाब, तहसीलदार राजातालाब, विकास खंड अधिकारी सेवापुरी व समस्त सचिव सेवापुरी, बड़ौदा बाजार, गोराई, ककरहवा, बाउली, सेवापुरी, कपसेठी आदि सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा कालिका धाम में समाप्त हुआ।

इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने देश का झंडा हाथों में लेकर लहराते हुए तिरंगा यात्रा निकाली व राष्ट्र के नाम घर-घर तिरंगा भी बांटा।

तिरंगा झंडा यात्रा में जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नितिन सिंह, प्रधान गगन सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष बेचू राम चौहान, संरक्षक घनश्याम यादव, ओम प्रकाश वर्मा, राधेश्याम मौर्या, बच्चा सिंह, सुजीत राम, रविंद्र कुमार, संजय यादव, बबलू जायसवाल, गुंजन सिंह,राजेश सिंह, मंगला बिंद, जिला सचिव केशव प्रसाद पटेल, ओम प्रकाश यादव, राजू मौर्या, अखिलेश गुप्ता, अनिल सिंह, संतोष गुप्ता, राजकुमार राम ब्लॉक के समस्त प्रधान आदि मुख्यमंत्री रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जमील अख्तर

About Samar Saleel

Check Also

डिवाइन एजुकेशन से बच्चे संस्कारवान बनते हैं- डा भारती गांधी

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अलीगंज द्वितीय कैम्पस द्वारा आयोजित डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स में अभिभावकों को ...