विद्यांत कॉलेज में परम्परा के अनुरूप दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। इस क्रम में सप्तम भोग का श्रद्धा व उत्साह के साथ आयोजन किया गया। सभी प्रकार के अनुष्ठान संपन्न किये जा रहे है। स्थापना पूजा से लेकर संधि पूजा तक विधि विधान पर अमल किया गया। एक सौ आठ दीपक, कमलपुष्प, गुड़हल पुष्प और बेलपत्रों से होने वाली पूजा को सम्पन्न किया जा रहा है. ढाक की धुन पर धुनुचि आरती ने लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद भोग लगाया गया।
लखनऊ के विद्यांत कॉलेज की दुर्गा पूजा ऐतिहासिक है। लखनऊ की प्राचीन दुर्गा पूजा में इसकी भी गणना होती है। विक्टर नारायण विद्यांत ने यहां ब्रिटिश काल में ही दुर्गा पूजा प्रारंभ कराई थी। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोग सहभागी होते थे। यह परम्परा अनवरत चलती रही।
विद्यांत शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ गोपाल चक्रवर्ती, प्रबंधक शिवशीष घोष, पंकज भट्टाचार्य, सुरेंद्र मिश्रा विमल कुमार, मीता चौधरी, सुनील कुमार, मनोहर यादव, विश्वगीत दास, आलोक कुमार, राजेश मिश्रा, भीम बहादुर, श्रवण, विनय, चंद्र शेखर सहित स्थानीय भक्त नियमित पूजा में सहभागी हो रहे है।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0006-e1662103473701-261x300.jpg)