Breaking News

दुबई की सेलिब्रेटी केक डिजाइनर डेबी विंघम ने बनाया इंसान की तरह दिखने वाला केक

आपके अलग-अलग केक देखें होंगे लेकिन क्या कभी आपने एक इंसान की तरह दिखने वाला केक देखा है? एक ऐसा की केक दुबई की  सेलिब्रेटी केक डिजाइनर डेबी विंघम ने बनाया है, जो एक लड़की की तरह दिखता है। इस केक कीमत इतनी ज्यादा है जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे।

 

इस केक को दुनिया का सबसे महंगा केक बताया जा रहा है। इसे बनाने में 10 दिन से भी ज्यादा का समय लगा है। इस अनोखे केक को बनाने में 1000 असली मोती, 5000 फूल, 1000 अंडे और 25 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। यह केक करीब 100 किलो का है।

 

इस केक को बनाने के साथ ही डेबी विंघम के नाम दुनिया का सबसे महंगा केक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। इस केक को इसी साल की शुरुआत में दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए एक ब्राइडल शोकेस में पेश किया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था।

 

हालांकि डेबी द्वारा बनाया गया यह कोई पहला केक नहीं है, जो अलग तरह का हो बल्कि केक बनाने का उनका अंदाज ही अलग है। वह कुर्सी, सोफे और गमले के आकार में भी केक बनाती हैं।

About News Room lko

Check Also

PNB ने ITBP के साथ किया MOU पर हस्ताक्षर

लखनऊ। देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (PNB) के महाप्रबंधक एसपी ...