शादी के बाद अनुष्का अपना पहला Valentines day वेलेंटाइंस डे विराट के साथ नहीं मनाने वाली हैं। इस बार प्यार भरे इस दिन पर उनके साथ होंगे वरुण धवन।
अपना पहला Valentines day
अनुष्का शादी के बाद अपना पहला Valentines day पर विराट के साथ नहीं होंगी। बता दें कि अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म सुई धागा को लेकर लंबे समय से चर्चाएं थीं।
- फिल्म से अनुष्का और वरुण के लुक्स भी बाहर आये थे।
- जिसमें वरुण और अनुष्का दोनों सिलाई मशीन और सुई धागा के साथ नजर आये थे।
- खबर है कि शरत कटारिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग 14 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं।
- सुई धागा मेड इन इंडिया की तर्ज पर बनने वाली फिल्म है।
- इस फिल्म के माध्यम से मेड इन इंडिया को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।
- इस बारे में फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा का कहना है कि प्यार हमेशा ही लोगों को होप्स और इंस्पीरेशन देता है।
- इसलिए इस दिन से हम प्यार की इस कहानी की शुरुआत कर रहे हैं।
- फिल्म में यह दर्शाने की कोशिश है कि अगर प्यार है तो।
- तमाम परेशानियों और कठिनाईयों के बावजूद आप एक हो जाते हैं और एक तरह से सोचते हैं और आगे बढ़ते हैं।
- यही वजह है कि वैलेंटाइन्स डे का मौका चुना गया है, ताकि वही कहानी कही जाये।
- बता दें कि यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।
- वरुण और अनुष्का इस फिल्म के लिए तैयारियों में लंबे समय से जुटे हुए हैं।
- अनुष्का की इस फिल्म के अलावा इस साल परी् ।
- शाह रुख खान के साथ फिल्म जीरो भी रिलीज होगी।
- दूसरी तरफ वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर भी इसी साल रिलीज होने वाली है।