Breaking News

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

बिधूना। तहसील के थाना कुदरकोट क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज हेतु सीएचसी बिधूना लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने दोनों घायल युवकोें की गम्भीर हालत को देखते हुए रिम्स सैंफई के लिए रेफर कर दिया है।

मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर वार्ड बॉय ने लिए 60 हजार रूपए, वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव थना पुर्वा निवासी रवि (38) पुत्र राम औतार व अंकित (35) पुत्र राघवेन्द्र मंगलवार को शांति पाठ के भण्डारा का निमंत्रण बांटने बाइक से इटावा जिले के ताखा ब्लाक के गांव भरतिया कोठी गये थे। जहां से देर शाम करीब 6ः30 बजे वह अपने गांव वापस लौट रहे थे। उनकी बाइक वैवहा बम्बा के पास सरैया मोड़ पर पहुंची थी कि तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक वहीं गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये।

राहगीरों ने घटना की जानकारी दोनों युवकों के परिजनों व पुलिस को दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस व घायलों के लुखरिहा निवासी रिश्तेदार बंटी ने एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए रम्सि सैंफई के लिए रेफर कर दिया।

फ़ाइलेरिया उन्मूलन में सभी की भागीदारी जरूरी

इस संबंध में कुदरकोट थानाध्यक्ष मुलेन्द्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया है।

रिपोर्ट-राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

अवध विवि के प्रो विनोद श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड आर्थिक संघ के महासचिव बने

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रो विनोद ...