Breaking News

मौसम विभाग ने जारी किया आदेश 28 और 29 जनवरी को इन दो राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई। मौसम साफ है। कुहासे से लोगों को निजात मिली है लेकिन तेज हवा की वजह ने कनकनी बढ़ा दी है। सुबह-सुबह धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। उधर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन सेक्टर में अनेक भूस्खलनों और बर्फबारी के कारण बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ओर का यातायात को बहाल कर दिया गया है।

 

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने और 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। इसके कारण अब देश में कनकनी बढ़ने की भी पूरी संभावना जताई गई है। अब बढ़ेगी कनकनी उन्होंने कहा कि आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। उत्तर भारत में मौसम के चलते रेल सेवाएं बाधित हो रही हैं। कई ट्रेनें देर से चल रही है।

उत्तर प्रदेश में बहराइच पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही खिली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली। जगह-जगह लोग छतों पर धूप सेंकते नजर आये।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जनवरी को उत्तर भारत के कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में दिखेगा और ठंड में थोड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

कश्मीर को पूरे देश से जोड़ने वाला राजमार्ग ताजा बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार से बंद था। इसके कारण यहां हजारों लोग फंस गए थे। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सभी फंसे वाहनों को कल निकाल दिया गया था, जिसके बाद मार्ग पर एक ओर का यातायात बहाल हो पाया। पंथियाल और रम्सू के बीच ताजा हिमपात से मंगलवार को करीब एक फुट तक बर्फ जमने, लगातार बारिश, कई भूस्खलन और चट्टानों से पत्थर गिरने के कारण जवाहर सुरंग को बंद करना पड़ गया था।

About News Room lko

Check Also

हादसे के बाद कई लोगों के बारे में नहीं मिल रही जानकारी, घायलों के इलाज में लापरवाही का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली स्टेशन (Delhi Station) पर मची भगदड़ में अभी भी कई लोग ऐसे ...